Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

इन्वर्टर के स्वीच बोर्ड में प्लक लगाते समय विद्युत स्पर्शाघात से राज मिस्त्री की मौत




रेवती (बलिया) नगर पंचायत रेवती के वार्ड नंबर 12 में बुधवार की रात साढ़े ग्यारह बजे  इन्वर्टर के स्वीच बोर्ड में प्लक लगाते समय विद्युत स्पर्शाघात से 38 वर्षीय गुड्डू पटेल की गंभीर रूप से घायल हो गए। स्वजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेवती पर भर्ती कराए। प्राथमिक उपचार के पश्चात उसे जिला अस्पताल बलिया भेज दिया गया। जहाँ डॉ. द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। रेवती पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। मृतक के पिता रामकिशन पटेल की मृत्यु हो चुकी है। वह राजमिस्त्री का कार्य करता था।तीन लड़की व दो लड़के, कुल पांच बच्चे हैं। इस घटना से मृतक की पत्नी आशा देवी व मां लीलावती देवी का रोते रोते बुरा हाल है।



पुनीत केशरी

No comments