आवारा सांढ के हमले से वृद्ध घायल
मनियर, बलिया । थाना क्षेत्र के पनीचा गांव में रविवार के सुबह आवारा साढ़ के हमले से सरल यादव 80 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए घायल वृद्ध को परिजन आनन फानन में बड़ागांव ले जाकर प्रायवेट चिकित्सक के यहां इलाज कराया बताया जा रहा है सरल यादव आपने दरवाजे पर सुबह स्नान करके बाद कपड़ा सुखाने के लिए डाल रहे थे कि वहां पहले से मौजूद आवारा साढ़ उनके ऊपर एकाएक हमला कर दिया वृध के चिल्लाने पर आवाज सुनकर के आसपास के लोग इकट्ठा हुए तब जाकर साढ को किसी तरह से भगाया गया तथा वृद्ध को परिजन बड़ागांव स्थित प्राइवेट डॉक्टर के यहां इलाज कराया। पनीचा गांव के लोगों का कहना है कि इसके पहले भी यह साढ कई लोगों को घायल कर चुका है इसके हमले से ही एक महिला भी कुछ दिन पहले घायल हो गई थी ग्रामीण सांढ के आतंक से परेशान है गांव के राजेश वर्मा प्रधान प्रतिनिधि पनीचा, सिंटू यादव, जितेंद्र यादव, घनश्याम यादव आदि लोगों ने जिलाधिकारी समेत संबंधित विभाग के लोगों सांड को कब्जे में लेकर सुरक्षित स्थान पर रखने की मांग की है।
रिपोर्ट - मनु तिवारी


No comments