Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

जमीनी विवाद में पुलिस पूछताछ के बाद महिला की हार्ट अटैक से मौत




रेवती (बलिया)  स्थानीय थाना क्षेत्र के गायघाट गांव के मस्जिदी टोला में शनिवार देर शाम जमीन विवाद को लेकर पुलिस की पूछताछ के बाद 55 वर्षीय लीलावती देवी पत्नी राजेंद्र राजभर की हार्ट अटैक से मौत हो गई। 

राजेंद्र राजभर कोलकाता में ट्रक चलाते हैं। उनका पट्टीदार जयराम और द्वारिका राजभर से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। शनिवार की शाम  रेवती पुलिस मौके पर गई और उनकी पत्नी लीलावती देवी से गिट्टी व मैटेरियल रखने के संबंध में पूछताछ की। 

आरोप है कि पुलिस के जाने के तुरंत बाद लीलावती का बीपी अचानक बढ़ गया और हार्ट फेल होने से मौके पर ही मौत हो गई। 

थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल ने बताया कि मृतका शुगर और हार्ट की मरीज थी। विवाद की चर्चा से तनाव बढ़ने पर मौत हुई। मृतका के दो बेटे मंटू व पंकज बाहर काम करते हैं। सूचना पर रविवार को दिन में घर पहुंचे बेटे पंकज ने पुलिस को तहरीर दी है कि चाचा व वादी पट्टीदारों ने जमीन को लेकर अलग अलग शिकायती पत्र दिए थे। पुलिस पूछताछ के बाद मां की स्वाभाविक मौत हुई है। स्वजनों द्वारा पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया।



पुनीत केशरी

No comments