नीलगाय से टकराकर युवक की दर्दनाक मौत
मनियर, बलिया। क्षेत्र के छितौनी गांव के नोजा कान्वेंट स्कूल के पास सोमवार को मनियर बलिया मार्ग पर सड़क दुर्घटना में रिगवन गांव निवासी सुरेंद्र पांडेय उम्र 30 वर्ष की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार सुरेंद्र पांडेय किसी कार्य वर्ष सोमवार को10:30 बजे गांव से बलिया के तरफ जा रहे थे ज्यो ही छितौनी गांव के नोजा कान्वेंट स्कूल के पास पहुंचे कि अचानक नीलगाय सड़क पर आ गई जिससे टकराकर वह बुरी तरह चोटिल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने मनियर पुलिस सहित 108 नम्बर एम्बुलेंस को सूचना दी। थाना प्रभारी मनियर अजय कुमार त्रिपाठी दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे । लेकिन 108 नंबर एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंची। थाना प्रभारी ने घायल को पुलिस की गाड़ी में डालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल बलिया भेज दिया गया। बताया जा रहा है मृतक सुरेंद्र पांडेय की पहचान उनके पर्स में मिले आधार कार्ड से की गई और परिजनों को सूचना दी गई । उनके मौत की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। मृतक के परिवार में एक बडे भाई हरेंद्र पांडेय एवं पिता राम बच्चन पांडेय मौजूद है। मां का पहले ही देहांत हो चुका है।
रिपोर्ट - मनु तिवारी


No comments