महाधनपुर के पूर्व प्रधान द्वारा ग्राम पंचायत में विकास कार्य में अनियमितता की दी गई शिकायती पत्र पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश
रेवती (बलिया) स्थानीय ब्लाक के महाधनपुर के पूर्व प्रधान महेश ठाकुर द्वारा गांव में कराए गए सामुदायिक शौचालय,सड़क निर्माण,पुलिया और हैडपम्प के मद में एक करोड़, उनसठ लाख, तैतीस हजार, चार सौ सैतीस रुपए का धांधली करने का आरोप लगाया है।
ठाकुर के शिकायती पत्र पर डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक और बाढ़ खण्ड के सहायक अभियंता को जांच कर कार्यवाही करने का निर्देश दिया है। डीएम ने जांच टीम को आदेशित किया है कि शिकायतो की बिंदुवार जांच कर तथ्यात्मक व निष्कर्षात्मक आख्या जिला पंचायत अधिकारी के माध्यम से उपलब्ध कराएं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि रिपोर्ट में गबन की मददवार राशि और दोषी प्रधान,सचिव तथा अवर अभियंता का नाम अवश्य अंकित करें। शिकायतकर्ता ने डीएम को प्रेषित शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि उक्त गड़बड़ी वर्ष 2021 से फरवरी 2026 के बीच किया गया है।
इस संबंध में बीडियो शकील अहमद ने बताया कि जांच की जानकारी है, शिकायतकर्ता ने जो आरोप लगाए है वह निराधार है। सभी कार्य मौके पर कराए गए है।
पुनीत केशरी


No comments