Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

महिला कांस्टेबल से गुमशुदा मोबाइल पाकर युवती हुई प्रसन्न


रेवती (बलिया) महिला कांस्टेबल से गुमसुदा मोबाइल पाकर युवती काफी प्रसन्न हुई तथा पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया। 

थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल ने बताया कि थाना क्षेत्र के पचरूखिया गांव निवासी पृथ्वी चंद गुप्ता की पुत्री सलोनी गुप्ता द्वारा क्षेत्र में कही मोबाइल गुम होने के संबंध में संबंध में थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई थी। आवेदिका की शिकायत पर सर्विलांस टीम के योगेन्द्र कुमार,शिव प्रसाद द्वारा सर्विलांस के द्वारा गुमसुदा मोबाइल की खोज की जा रही थी। सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से सोमवार को दिन में उक्त रियलमी आर एम 5108 कीमत 16000 हजार के मोबाइल को बरामद कर महिला कांस्टेबल सोनाली द्वारा उसके स्वामी सलोनी गुप्ता को सुपुर्द कर दिया गया। गुमसुदा मोबाइल पाकर सलोनी गुप्ता ने रेवती पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया।



पुनीत केशरी

No comments