केमिस्ट व ड्रगिष्ट एसोसिएशन के नया कार्यकारिणी का चयन
मनियर, बलिया । कस्बा स्थित एक पैलेस, चांदू पाकड़ में केमिस्ट एंड ड्रगिष्ट एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को एसोशिएसन के अध्यक्ष रामबचन पाठक के अध्यक्षता में आयोजित हुई। सर्वेक्षण के माध्यम से हुई सदस्यता व विचार-विमर्श के बाद संगठन की नई कार्यकारिणी सर्वसम्मति से चयनित की गयी। इस दौरान रामबचन पाठक को अध्यक्ष, श्रीनिवास पाठक को उपाध्यक्ष तथा संतोष कुमार उपाध्याय को महामंत्री पद पर मनोनीत किया गया। विशाल वर्मा को मंत्री, हरिद्वार को कोषाध्यक्ष, जय राम तिवारी को संयोजक और डीके शर्मा को सहसंयोजक चुना गया। अतिरिक्त रूप से रोशन लाल वर्मा, अर्जुन कुमार ठाकुर, संजय वर्मा, मुन्ना, शुभम मणिक, अरविंद गुप्ता, सोनू सिंह और मांधाता चौहान को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया।बैठक में उपस्थित सदस्यों ने नए पदाधिकारियों को बधाई दी और संगठन के आगामी कायक्रमों, सदस्यता विस्तार तथा व्यवसायिक हितों की सुरक्षा हेतु योजनाओं पर चर्चा की। नई टीम ने व्यापारिक मुद्दों पर एकजुटता बनाए रखने, गुणवत्तापूर्ण दवाइयों की आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा स्थानीय बाजार में व्यवस्थित संपर्क व सहयोग बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में चयनित पदाधिकारियों ने सदस्यों का आभार व्यक्त किया और शीघ्र ही विस्तृत कार्ययोजना पेश करने का आश्वासन दिया।
रिपोर्ट - मनु तिवारी


No comments