Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

मांग के साझेप में आपूर्ति कम होने से पेट्रोल, डीजल व गैस सिलेंडर की हो रही किल्लत




रेवती (बलिया) मांग के साक्षेप में सप्लाई कम होने से पेट्रोल, डीजल व गैस सिलेंडर की क्षेत्रवासियों को किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। डीजल पेट्रोल की समय से आपूर्ति नहीं होने से भारत पेट्रोलियम से संबद्ध सैनिक फिलिंग स्टेशन पेट्रोल पम्प पांच दिनों तक बंद रहा। गायघाट रेवती स्थित गुल प्रभा फिलिंग स्टेशन पर केवल पेट्रोल उपलब्ध था जबकि डीजल नही था। लग्न का दिन होने से फोर विलर चालकों को सहतवार, बैरिया की तरफ़ जाकर डीजल भरवाना पड़ रहा है। तेल टैंकर आने के बाद डिमांड बढ़ जाने से एक से दो दिन में पेट्रोल, डीजल समाप्त हो जा रहा है। कमोवेश यही स्थिति गैस सिलेंडर की है। आपूर्ति कम होने से ग्रामीण क्षेत्रों में सिलेंडर की होम डिलीवरी बंद है। इंडेन गैस सेवा केन्द्र रेवती पर पहले 1000 तक सिलेंडर की आपूर्ति हो रहीं थीं। इधर कुछ सप्ताह से 1000 की जगह 500 से 800 सिलेंडर की सप्लाई आ रहीं हैं। उपभोक्ता को आन लाइन सिलेंडर बुक करने के पश्चात आनलाइन भुगतान के बाद इंडेन गैस सेवा केन्द्र के गोदाम पर जाकर सिलेंडर लाना पड़ रहा है।



पुनीत केशरी

No comments