Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

पं बंगाल व आसाम में भाजपा की शानदार जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न




रेवती (बलिया)  पश्चिम बंगाल व असम में भाजपा के शानदार जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल रहा। एक दूसरे को बधाई देने का दिन भर क्रम चलता रहा। भाजपा की जीत पर स्थानीय बस स्टैंड स्थित भाजपा कैम्प कार्यालय ओझा मैरिज हाल तथा विशुनपुरा के मां काली माता के मंदिर परिसर में विजय जश्न के साथ मिष्ठान वितरण किया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष भोला ओझा, भाजपा नेता मांडलू सिंह, समाजसेवी डॉ आरबीनएन पांडेय, निषाद पार्टी के बांसडीह विधानसभा के नेता कनक पांडेय, व्यापार मंडल के पप्पू केशरी सहित प्रधान अर्जुन सिंह चौहान, आशुतोष सिंह राणा, कौशल सिंह आदि ने शानदार व ऐतिहासिक जीत के लिए भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के प्रति अलग अलग आभार व्यक्त किया है।



पुनीत केशरी

No comments