राधे-कृष्ण क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में मटिही ने भरखरा को नौ विकेट से रौंदा
रतसर (बलिया) ब्लाक क्षेत्र के सिकटौटी गांव में चल रहे राधे-कृष्ण क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला मटिही व भरखरा के मध्य खेला गया। टास जीतकर मटिही की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। सर्व प्रथम बल्लेबाजी करने उतरी भरखरा टीम के खिलाड़ियों ने निर्धारित ओवर सभी विकेट खोकर महज 65 रन बनाकर सिमट गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मटिही टीम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महज पांच ओवर में ही एक विकेट के नुकसान पर निर्धारित रन के लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। इस प्रकार मटिही की टीम ने नौ विकेट से एक तरफा जीत हासिल कर लिया। मटिही टीम के खिलाड़ी विशाल को मैन आफ मैच व मैन आफ द सिरीज का पुरस्कार मिला। मैच आरंभ होने के पूर्व फेफना विधानसभा के विधायक संग्राम सिंह यादव ने फीता काटकर व खिलाड़ियों परिचय प्राप्त कर मैच का आगाज किया। जब कि विशिष्ट अतिथि उत्तर-प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य कन्हैया पाण्डेय ने विजेता व उप विजेता टीम को ट्राफी देकर पुरस्कृत किया। मैच के अम्पायर के रूप में अरविंद व पंकज यादव,स्कोरर रवि व कमेंटेटर अभिषेक पाण्डेय व अंगद यादव रहे। इस मौके पर धीरेन्द्र यादव, नंदलाल,आशीष, अजय,लल्लन यादव,मन्नू आदि कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे।
रिपोर्ट : डी.पाण्डेय


No comments