Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

क्षेत्र के एक नाबालिक लड़की के कथित अपहरण का मामला पहुचा पीएमओ कार्यालय

 


मनियर, बलिया। साहब मेरी पुत्री को सकुशल बरामद कराया जाए नहीं तो मेरी पुत्री सहित पुरे परिवार की हत्या हो सकती है। उक्त बातें चार दिन पहले 19 मई को हुए अपने नाबालिक लड़की के अपहरण कर लिए जाने के बाद उसके सकुशल वापसी के लिए लड़की के माता-पिता का कहना है। नाबालिग लड़की के माता-पिता ने 21 मई को पीएमओ कार्यालय, पुलिस अधीक्षक सहित थाने से गुहार लगाने बाद शुक्रवार को पिड़ित माता-पिता ने बताया कि अब धीरे-धीरे सब्र का बांध टूटता जा रहा है। किसी अनहोनी होने की आशंका जताया।नाबालिग लड़की के माता-पिता का आरोप है कि एक माह पूर्व विगत 20 अप्रैल को पास्को एक्ट सहित छेड़खानी का मुकदमा दर्ज होने के बाद कथित आरोपी राजकमल वर्मा उर्फ कमला वर्मा उर्फ मंत्री को  पुलिस गिरफ्तार की थी। लेकिन उसे छोड़ दिया गया। आखिरकार एक माह बाद ही 19 मई को मेरी पुत्री का अपहरण कर लिया गया। अपहरण के चार दिन बितने के बाद भी पुलिस द्वारा प्रतिदिन केवल आश्वासन ही मिलता है।पिड़ित माता-पिता का आरोप है कि पुत्री के अपहरण के पूर्व आरोपी द्वारा बार-बार सुलह समझौता के लिए दबाव बनाया जा रहा था। समझौता नहीं करने के बाद मेरी बेटी का अपहरण कर लिया गया। यदि समय रहते पुलिस आवश्यक कारवाई की होती तो आरोपी जेल में होता और अपहरण की घटना भी नहीं हुई होती। पिड़ित माता-पिता का कहना है कि अब धैर्य टूटता जा रहा है। बच्ची के लिए दर दर भटक रहे हैं। खाना पानी भी दुश्वार हो गया है।  इस सम्बंध में पुछे जाने सीओ बांसडीह जयशंकर मिश्र ने बताया कि पुलिस की टीमें लगाई गई है। मुकाम तक पहुंची है। जल्द ही सफलता मिलेगी।


पुलिस ने विगत 19 मई को अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया। अपहरण मामले में राजकमल वर्मा उर्फ कमला वर्मा उर्फ मंत्री सहित 6 लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर किया गया था। लेकिन सभी आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।

रिपोर्ट मनु तिवारी

No comments