पुलिस ने अपहृत यौन शोषण, पाक्सो व अन्य आरोपों के एक आरोपी गिरफ्तार कर भेजा जेल
मनियर, बलिया। मनियर पुलिस ने अपहृत-यौन शोषण (POCSO) व अन्य आरोपों के एक वांछित अभियुक्त को ग्रिफ्तार थाने लाई विधि कार्रवाई कर जेल भेज दिया । मनियर पुलिस ने रविवार को एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर गंभीर अपराधों में आरोपित के रूप में न्यायालय के हवाले किया। यह कार्रवाई पुलिस कप्तान ओमवीर सिंह के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ल के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्र व थाना प्रभारी मनियर अजय कुमार त्रिपाठी के कुशल नेतृत्व में संचालित अभियान का परिणाम है।
पुलिस ने बताया कि 09 मई 2026 को थाना मनियर पर वादी महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया था। प्रारम्भिक जांच के दौरान पीड़िता के बयान और बरामद सामग्री के आधार पर आरोपों में बढ़ोत्तरी करते हुए केस में धारा बीएनएस और पाक्सो एक्ट की धाराएँ जोड़ी गईं।
मुकदमे के मुख्य अभियुक्त के रूप में चिन्हित ऋतिक उर्फ छोटू राजभर (लगभग 19 वर्ष) पुत्र राजू राजभर, मूल निवासी कम्युनिस्ट मोहल्ला, वार्ड नं.1, कस्बा मनियर (थाना मनियर), का नाम मामले में सामने आया। पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी का वर्तमान पता H No.1/96/ILL, Khadpawaddo, Cuchelim, Mapusa, PO: MAPUSA, Dist: North Goa (PIN 403507) दर्ज है।
रविवार की सुबह करीब 10:45 बजे मुखबिर की सूचना पर मनियर बस स्टैंड के पास से थाना मनियर टीम ने अभियुक्त ऋतिक उर्फ छोटू राजभर को हिरासत में लिया। गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक सुधीर चौहान मय हमराह, रिक्रूट अभिषेक यादव, रिक्रूट सूरज मद्धेशिया, चालक कमला यादव एवं महिला रिक्रूट शालिनी शामिल रहे। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर विधिक कार्यवाही पूरी कर उसे न्यायालय भेजा गया है।
मनु तिवारी


No comments