जानें आज दिनाँक 03/06/2026 का पंचांग व राशिफल
🚩🚩 जय माँ ललिते 🚩🚩
⚛️⚛️ 🙏🙏 ⚛️⚛️
🔱🔱जय जय श्रीमहाकाल🔱🔱
📢 विश्व पुरोहित पंचांग 📢
☸️☸️ अथ पंचांग 🔯🔯
दिनाँक 03/06/2026
🚩 दिन - बुधवार, तृतीया तिथि, कृष्ण पक्ष, ज्येष्ठ ( अधिक ) मास🚩
🕉️ ॐ श्रीपरमात्मने नमः॥ 🕉️
🙏गीता का श्लोक 🙏
🕉️ अथाष्टादशोऽध्यायः🕉️
🙏🏻 अर्जुन उवाच 🙏🏻
श्लोक 👉 इस प्रकार मैंने तुम्हें उस ज्ञान का प्रकटीकरण किया है जो रहस्य से भी अधिक गुप्त है।
इस पर पूर्णतः विचार करो और जैसा चाहो वैसा करो॥
( गी०/18/63)
अर्थ 👉 इस प्रकार से मैंने तुम्हे यह ज्ञान समझाया जो सभी गुह्यों से गुह्यतर है। इस पर गहनता के साथ विचार करो और फिर तुम जैसा चाहो वैसा करो।
🕉️ तिथि -- तृतीया 21:24 तक तत्पश्चात चतुर्थी
☸️ पक्ष --------- कृष्ण पक्ष
☸️ नक्षत्र -- पू०षाढ़ा 25:00 तक तत्पश्चात उ०षाढ़ा
☸️ करण ---- वणिज 08:15 तक
☸️करण --- विष्टिभद्र 21:24 तक
🕉️ योग ---- शुभ 08:11 तक तत्पश्चात शुक्ल
☸️ वार ------ बुधवार
☸️मास ------- ज्येष्ठ ( अधिक ) मास
☸️चन्द्र राशि --- धनु
☸️सूर्य राशि ----- वृष
☸️ऋतु --------- ग्रीष्म
☸️आयन --------- उत्तरायण ( उत्तर गोल )
☸️ संवत्सर -------- रौद्र
☸️विक्रम संवत --------2083
☸️शाके --------1948
☸️कलियुगाब्द -------5128
⚛️सूर्योदय का मान लखनऊ⚛️
🕉️सूर्योदय🌞05:12
🕉️ सूर्यास्त 🌕 18:56
☸️दिनमान ------ 13:44 पर
☸️रात्रिमान ---------- 10:16 पर
☸️चन्द्रास्त 🌚 --- ( रात्रि में ) 07:14 पर
☸चन्द्रोदय🌙--- अगले दिन ( शाम में) 09:38 पर
🌷🌷लग्न वृष 🌷🌷
ग्रह ✡️राशि ✡️अंश ✡️नक्षत्र
सूर्य -- वृष-- 18:13°-- रोहिणी
चन्द्र - धनु -- 16:59° पू०षाढ़ा
मंगल --- मेष --17:00°-- भरणी
बुध --- मिथुन --08:16°-- आर्द्रा
गुरु -- कर्क --- 00:13°-- पुनर्वसु
शुक्र-- मिथुन -- 23:31°-- पुनर्वसु
शनि-- मीन --18:10°-- रेवती
राहु --कुम्भ --08:59°-- शतभिषा
केतु ---सिंह--08:59°--
मघा
🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩
राहुकाल (दोपहर ) 12:04 से 13:47 तक अशुभकारक
यमकाल 06:55 से 08:38 तक अशुभकारक
गुलिक काल 10:21 से 12:04 तक शुभकारक
अभिजित मुहूर्त 11:36 से 12:31 तक शुभकारक
♨️♨️ अग्निवास ज्ञान ♨️♨️
18+04+1 = 23 भागे 4 शेष 03 पृथ्विलोक में हवन के लिए
शुभकारक✅✅
🔱🔱 शिव वास लज्ञान 🔱🔱
18+18+5= 41 भागे 7 शेष 06 सभायां,,,
अशुभकारक❌❌
✡️✡️ शूल विचार✡️✡️ बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए अगर यात्रा अति आवश्यक हो तो पिस्ता अथवा धनिया खाकर यात्रा कर सकते हैं, बुधवार को दक्षिण दिशा की यात्रा शुभकारी होती हैं,,, परन्तु मध्याह्न काल में यात्रा नहीं करनी चाहिए।
✡️आज क्या करें न करें ✡️
बुधवार को दाढी ,बाल व नाखून कटवाने चाहिए क्योंकि,,,,,ऐसा करने से लक्ष्मी की प्राप्ति होती है।
🌿 (ब्रह्मवैवर्त पुराण में लेख)
परन्तु जो लोग स्वयं प्रतिदिन दाढ़ी बनाते हैं उन्हें कोई दोष नहीं होता है,, और न ही कोई लाभ या हानि नहीं होती है ,,🌿
🌿 आज तृतीया तिथि है और तृतिया तिथि में परवल तथा उससे बनीं चीजों का सेवन वर्जित है क्योंकि,,,, ऐसा करने से शत्रुओं की वृद्धि होती है।🌿
✡️🙏🏻 *राशि फल*✡️🙏🏻
*🐏मेष राशि>>* चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
आज आप ऊर्जा से लबरेज़ होंगे- आप जो भी करेंगे उसे आप उससे आधे वक़्त में ही कर देंगे, जितना वक़्त आप अक्सर लेते हैं। अपने अतिरिक्त धन को सुरक्षित जगह पर रखिए, जो आने वाले वक़्त में आप फिर पा सकें। परिवार के सदस्यों की ज़रूरतों को तरजीह दें। उनके सुख-दुःख के भागीदार बनें, ताकि उन्हें महसूस हो कि आप वाक़ई उनका ख़याल रखते हैं। मशहूर लोगों से मेलजोल आपको नई योजनाएँ और आइडिया सुझाएगा। टैक्स और बीमे से जुड़े विषयों पर ग़ौर करने की ज़रूरत है। आज के दिन आपके और आपके जीवनसाथी के लिए गहरी आत्मीयतापूर्ण बातें का सही समय है।
*🐂वृष राशि>>* ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
आज दोस्त आपका परिचय किसी ख़ास इंसान से कराएंगे, जो आपकी सोच पर गहरा प्रभाव डालेगा। वैसे तो अपना पैसा दूसरे को देना किसी को पसंद नहीं आता लेकिन आज आप किसी जरुरतमंद को पैसा देकर सुकून का अनुभव करेंगे। नवयुवकों को स्कूल प्रोजेक्ट की बाबत कुछ राय लेने की ज़रूरत हो सकती है। यात्राओं से व्यावसायिक संबंधों में सुधार होगा। कर्म-काण्ड/हवन/पूजा-पाठ आदि का आयोजन घर मे होगा। आपको महसूस होगा कि आपका वैवाहिक जीवन बहुत ख़ूबसूरत है।
*👭मिथुन राशि>>* का, की, कु, घ, ड, छ, के, को, हा
आज अपनी भावनाओं पर, ख़ास तौर पर ग़ुस्से पर, क़ाबू रखें। जिन लोगों ने किसी अनजान शख्स की सलाह पर कहीं निवेश किया था आज उन्हें उस निवेश से फायदा होने की पूरी संभावना है। जीवन और कामकाज में दूसरों के लिए एक आदर्श बनें। गर्मजोशी और दूसरों की मदद की इच्छा के साथ मानवीय मूल्यों को ख़ुद में संजोना आपको पहचान दिलाएगा। इससे आपके जीवन में अच्छा तालमेल पैदा होगा। व्यवसायियों के लिए अच्छा दिन है, क्योंकि उन्हें अचानक बड़ा फ़ायदा हो सकता है। खाली समय का पुरा आनंद उठाने के लिए आपको लोगों से दूर होकर अपने पसंदीदा काम करने चाहिए। ऐसा करके आपमें सकारात्मक बदलाव भी आएंगे। आप और आपका हमदम एक-दूसरे से आज एक-दूसरे की ख़ूबसूरत भावनाओं का इज़हार कर सकेंगे।
*🦀कर्क राशि>>* ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
आपमें आज चुस्ती-फुर्ती देखी जा सकती है। आपका स्वास्थ्य आज पूरी तरह से आपका साथ देगा। भविष्य में अगर आपको आर्थिक रुप से मजबूत बनना है तो आज से ही धन की बचत करें। किसी बुज़ुर्ग की सेहत चिंता का सबब बनेगी। अपने प्रिय की बेजा मांग के आगे न झुकें। दफ़्तर में आपके दुश्मन भी आज आपके दोस्त बन जाएंगे - आपके सिर्फ़ एक छोटे-से अच्छे काम की बदौलत। आज आपको अपनेे ससुराल पक्ष से कोई बुरी खबर मिल सकती है जिसके कारण आपका मन दुखी हो सकता है और आप काफी समय सोच विचार करने में गंवा सकते हैं। आपका जीवनसाथी आपसे नाराज़ हो सकता है, क्योंकि आप उनसे कोई बात साझा करना भूल गए थे।
*🐅सिंह राशि>>* मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
अपने नकारात्मक रवैये के चलते आप प्रगति नहीं कर पा रहे हैं। यह इस बात को समझने का सही वक़्त है कि चिंता की आदत ने आपके सोचने की क्षमता को ख़त्म कर दिया है। हालात के उजले पहलू की ओर देखें और आप पाएंगे कि चीज़ें सुधर रही हैं। केवल एक दिन को नज़र में रखकर जीने की अपनी आदत पर क़ाबू करें और ज़रूरत से ज़्यादा वक़्त व पैसा मनोरंजन पर ख़र्च न करें। अपनी नई परियोजनाओं के लिए अपने माता-पिता को विश्वास में लेने का सही समय है। शाम के लिए कोई ख़ास योजना बनाएँ और कोशिश करें कि यह ज़्यादा-से-ज़्यादा रुमानी हो। आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का अच्छा मौक़ा मिलेगा। जीवनसंगी के साथ वक्त बिताने के लिए आज आप ऑफिस से जल्दी निकल सकते हैं लेकिन रास्ते में अत्यधिक जाम की वजह से आप ऐसा करने में समर्थ नहीं हो पाएंगे।
*🙎♀️कन्या राशि>>* टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
आज दूसरों के साथ ख़ुशी बांटने से सेहत और खिलेगी। आर्थिक पक्ष के मजबूत होने की पूरी संभावना है। अगर आपने किसी शख्स को पैसा उधार दिया था तो आज आपको वो पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। कुछ लोग आपकी झुंझुलाहट की वजह बन सकते हैं, उन्हें नज़रअंदाज़ करें। आपके प्रिय के साथ कुछ मतभेद उभर सकते हैं- साथ ही अपने साथी को अपना नज़रिया समझाने में भी तकलीफ़ महसूस होगी। इससे पहले कि वरिष्ठ को पता लगे, लंबित काम जल्दी ही निबटा लें। आज घर में अधिकतर समय आप सो कर गुजार सकते हैं। शाम के वक्त आपको महसूस होगा कि आपने अपना कितना कीमती समय बर्बाद कर दिया। आपके वैवाहिक जीवन से सारा मज़ा खो सा गया मालूम होता है। अपने जीवनसाथी से बात करें और कुछ मस्तीभरी योजना बनाएँ।
*⚖️तुला राशि>>* रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते
आज मौज-मस्ती की यात्राएं और सामाजिक मेलजोल आपको ख़ुश रखेंगे और सुकून देंगे। आज घर से बाहर बड़ों का आशीर्वाद लेकर निकलें इससे आपको धन लाभ हो सकता है। बच्चों के साथ ज़्यादा सख़्ती उन्हें नाराज़ कर सकती है। ख़ुद को नियंत्रित रखने और यह याद रखने की ज़रूरत है कि ऐसा करने से आप अपने और उनके बीच दीवार खड़ी कर लेंगे। आपके जीवन में प्रेम की बहार आ सकती है; आपको ज़रूरत है तो बस अपने आँख-कान खुले रखने की। कामकाज के नज़रिए से आज का दिन वाक़ई सुचारू रूप से चलेगा। इस राशि के लोगोंं को आज शराब सिगरेट से दूर रहने की जरुरत है क्योंकि इससे आपका कीमती समय बर्बाद हो सकता है।
*🦂वृश्चिक राशि>>* तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
आज माता-पिता को अनदेखा करना आपके भविष्य की संभावनाओं को ख़त्म कर सकता है। अच्छा समय बहुत ज़्यादा दिनों तक नहीं रहता है। इंसान के कर्म ध्वनि की तरंगों की तरह हैं। साथ मिलकर ये संगीत बनाते हैं और आपस में टकराकर खड़खड़ाहट। हम जो बोते हैं, वही पाते हैं। किसी करीबी रिश्तेदार की मदद से आज आप अपने करोबार में अच्छा कर सकते हैं जिससे आपको आर्थिक लाभ भी होगा। सामाजिक उत्सवों में सहभागिता का मौक़ा है, जो आपको प्रभावशाली व्यक्तियों के संपर्क में लाएगा। दिवास्वप्नों में समय खपाना नुक़सानदेह रहेगा, इस मुग़ालते में न रहें कि दूसरे आपका काम करेंगे। आज आप अपने जीवनसाथी को सरप्राइज दे सकते हैं, अपने सारे कामों को छोड़कर आज आप उनके साथ वक्त बिता सकते हैं। जन्मदिन भूलने जैसी किसी छोटी-सी बात को लेकर जीवनसाथी से तक़रार मुमकिन है। लेकिन अन्ततः सब ठीक हो जाएगा।
*🏹धनु राशि>>* ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ, ढ, भे
आज आपका स्वास्थ्य दुरुस्त रहने की पूरी उम्मीद है। अपने अच्छे स्वास्थ्य के चलते आज आप अपने दोस्तों के साथ खेलने का प्लान बना सकते हैं। ख़र्चों पर क़ाबू रखने की कोशिश करें और सिर्फ़ ज़रूरी चीज़ें ही ख़रीदें। परिवार के साथ सामाजिक गतिविधियाँ सभी को ख़ुश रखेंगी। अगर वो गुस्से में हैं तो उन्हें शांत करने की कोशिश करें। अगर आप कई दिनों से कामकाज में दिक़्क़त महसूस कर रहे हैं, तो आज के दिन आपको राहत महसूस हो सकती है। खाली समय में आप कोई खेल आज के दिन खेल सकते हैं लेकिन इस दौरान किसी तरह की दूर्घटना होने की भी संभावना है इसलिए संभलकर रहें। अगर आप जीवनसाथी के अलावा किसी और को अपने ऊपर असर डालने का मौक़ा दे रहे हैं, तो जीवनसाथी की ओर से आपको नकारात्मक प्रतिक्रिया मिलना संभव है।
*🐊मकर राशि>>* भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
आज शारीरिक व्यायाम और वज़न घटाने की कोशिशें आपके रूप-रंग को निखारने में फ़ायदेमंद साबित होंगी। आज कोई लेनदार आपके दरवाजे पर आ सकता है और आपसे पैसे उधार मांग सकता है। उन्हें पैसे लौटाकर आप आर्थिक तंगी में आ सकते हैं। आपको सलाह दी जाती है कि उधार लेने से बचें। आपका जीवनसाथी आपकी सहायता करेगा और मददगार साबित होगा। कारोबारी जितना हो अपने कारोबार से जुड़ी बातों को किसी से शेयर न करें। अगर आप ऐसा करते हैं तो आप बड़ी मुश्किल में पड़ सकते हैं। आज के दिन यात्रा, मनोरंजन और लोगों से मिलना-जुलना होगा। आज के दिन आपका वैवाहिक जीवन एक विशिष्ट दौर से गुज़रेगा।
*⚱️कुम्भ राशि>>* गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
आज आपमें से कुछ लोगों को आज महत्वपूर्ण फ़ैसला लेने के लिए बाध्य होना पड़ सकता है, जिससे आप तनावग्रस्त और चिंतित हो सकते हैं। लम्बे समय से अटके मुआवज़े और कर्ज़ आदि आख़िरकार आपको मिल जाएंगे। अपना कुछ समय दूसरों को देने के लिए अच्छा दिन है। अगर आप अपनी योजनाओं को सबके सामने खोलने में बिल्कुल नहीं हिचकते, तो आप अपनी परियोजना को ख़राब कर सकते हैं। चंंद्रमा की स्थिति को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि आज आपके पास काफी खाली वक्त होगा लेकिन बावजूद इसके भी आप वो काम नहीं कर पाएंगे जो आपको करना था। आपका जीवनसाथी आपको पाकर ख़ुद को ख़ुशनसीब समझता है; इन पलों का भरपूर उपयोग करें।
*🐟मीन राशि>>* दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची
आज आपकी जी-तोड़ मेहनत और परिवार का सहयोग इच्छित परिणाम देने में क़ामयाब रहेंगे। लेकिन तरक़्क़ी की रफ़्तार बरक़रार रखने के लिए मेहनत इसी तरह जारी रखें। आपकी माता पक्ष से आज आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है। हो सकता है कि आपके मामा या नाना आपकी आर्थिक मदद करें। पड़ोसियों से झगड़ा आपका मूड ख़राब कर सकता है। लेकिन अपना आपा न खोएँ, इससे सिर्फ़ आग और भड़केगी। अगर आप सहयोग न करें, तो कोई आपसे नहीं झगड़ सकता है। सबसे अच्छा रिश्ता बनाए रखने की कोशिश करें। बहुत ख़ूबसूरत और प्यारे इंसान से मिलने की प्रबल संभावना है। आपको महसूस होगा कि आपके परिवार का सहयोग ही कार्यक्षेत्र में आपके अच्छे प्रदर्शन के लिए ज़िम्मेदार है। काम को समय पर निपटाकर जल्दी घर जाना आज आपके लिए अच्छा रहेगा इससे आपके परिवार वालों को भी खुशी मिलेगी और आप भी तरोताजा महसूस करेेंगे। आपका जीवनसाथी बिना जाने कुछ ऐसा ख़ास काम कर सकता है, जिसे आप कभी भुला नहीं पाएंगे।
☘️आपका दिन मंगलमय हो।☘️
🕉️ कुण्डली विचार, भविष्य की जानकारी, प्रश्न कुण्डली विचार हेतु सम्पर्क कर सकते हैं
⚛️⚛️⚛️🙏🏻🙏🏻⚛️⚛️⚛️
पंडित महेश मिश्र नैमिष धाम
कर्मकाण्ड विशेषज्ञ
मडियाॅव थाने के पीछे सीतापुर रोड लखनऊ
☎️ संपर्क सूत्र
--- 9616515189
---- 8858445389
---- 05223174201
डेस्क


No comments