पिकअप वैन पर आधा दर्जन गोवंश लादकर बिहार जा रहा एक अभियुक्त गिरफ्तार
रेवती (बलिया) सहतवार पुलिस द्वारा पिक अप वैन पर गोवंश लादकर बिहार जा रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय कर दिया। पुलिस द्वारा पिक वैन को जब्त कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। वैन में तीन गाये तथा तीन बछड़े कुल 6 गोवंश लदा हुआ था ।
थानाध्यक्ष सहतवार प्रशान्त चौधरी ने बताया कि उप निरीक्षक सुधाकर प्रसाद गश्ती टीम के साथ सहतवार बांसडीह मुख्य मार्ग के सुरहिया नहर के समीप एक पिक अप वैन को आते देख उसे 200 मीटर दखिन रोककर पकड़ लिया गया। वैन पर सवार सोनू सिंह व आशुतोष कुमार सिंह निवासी गांव आसन थाना सुखपुरा भागने में सफल हो गए। चालक अजय वर्मा उर्फ अंकुश को हिरासत में ले लिया गया। पिक अप की तलाशी लेने पर उसमें तीन गाएं व तीन बछड़े कुल 6 गोवंश लदा हुआ था।
पुनीत केशरी


No comments