Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

साइबर फ्रॉड का बड़ा मामला, मनियर थाने पर तैनात दिवान (पीड़ित) ने 1.47 लाख की रकम गायब होने की कराई शिकायत

 



 मनियर ,बलिया। थाना मनियर में एक बड़े साइबर फ्रॉड का मामला प्रकाश में आया है, जिसमें मनियर थाने पर  दिवान पद पर तैनात प्रार्थी कमला यादव ने अपने खाते से बिना अनुमति के कुल 1,47,650 रुपये निकाले जाने की शिकायत दर्ज कराई है। कमला यादव, जो मूल रूप से ग्राम बेरमा थाना जियनपुर जिला आजमगढ़ की निवासी हैं और वर्तमान में थाना मनियर में दीवान के  पद पर तैनात हैं, ने बताया कि उनके मोबाइल में 30 मई की रात लगभग 9:23 बजे से 9:54 बजे के बीच एक अज्ञात ए पी के फाइल डाउनलोड हो गई थी। इसके बाद उनके मोबाइल का नेटवर्क कुछ समय के लिए गायब रहा और बैंक से कई ट्रांजैक्शन कर लिए गए। दिवान कमला यादव ने तुरंत बैंक को सूचित कर खातों के यूपी यू पी आई नंबर ब्लॉक करवा दिए और साइबर क्राइम पोर्टल की हेल्पलाइन पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई। त्वरित शिकायत पर उन्हें Acknowledgement No. 33105260121889 प्रदान किया गया। बैंक स्टेटमेंट की पड़ताल पर पता चला कि 47,949 रुपये किसी कारणवश वापस आ गए हैं, जबकि शेष राशि का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

थाना प्रभारी मनियर, अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामले में धारा 318 (4)और 66 (डी )के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच प्रारम्भ कर दी गई है और कार्रवाई जारी है। उन्होंने कहा कि ज्यादा राशि की वसूली हो चुकी है।

पीड़ित ने बैंक स्टेटमेंट प्रमाण के साथ आवेदन थाने में लगा कर न्याय की मांग की है। पुलिस ने लोगों से आग्रह किया है कि कोई भी अज्ञात स्रोत से डाउनलोड करने से पहले सतर्क रहें और तुरंत किसी अनियमित ट्रांजैक्शन की सूचना बैंक व साइबर सेल को दें।



मनु तिवारी

No comments