Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

संगठनात्मक कार्य योजनाओं,बूथ सशक्तिकरण एवं संगठन विस्तार को लेकर कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं : उपेन्द्र तिवारी




गड़वार (बलिया) नगर पंचायत रतसर में बुधवार देर शाम भारतीय जनता पार्टी की मंडलीय बैठक एक निजी मैरिज हाल में आयोजित की गई। यह बैठक मंडल अध्यक्ष और पार्टी पदाधिकारियों के साथ हुई। इसमें संगठन द्वारा निर्धारित विषयों एवं शीर्ष नेतृत्व के निर्देशों के अनुरूप विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार के पूर्व खेलमंत्री उपेन्द्र तिवारी ने कहा कि आगामी संगठनात्मक कार्य योजनाओं,बूथ सशक्तिकरण, सदस्यता अभियान, जनसंपर्क तथा संगठन के विस्तार को लेकर हम सभी अभी से जुट जाएं। उन्होंने बताया कि जून माह में ही ब्लाक स्तर पर शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों में उत्तर-प्रदेश शासन और केन्द्र सरकार द्वारा संचालित महत्वपूर्ण योजनाओं से संबन्धित जानकारी दी जाएगी और आम जनता को लाभ पहुंचाया जाएगा। बैठक में पार्टी को मजबूत करने और संगठन का विस्तार करने पर आम सहमति बनी। वहीं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की गई। बैठक को जिला उपाध्यक्ष श्रीमती कृष्णा पाण्डेय ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर गड़वार मंडल अध्यक्ष उमेश सिंह,फेफना विधान सभा संयोजक टुनटुन उपाध्याय, उपेन्द्र पांडेय,देवेन्द्र गिरी,विजय गुप्ता, विजय वर्मा,मनोज सिंह,सुनयना देवी सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।


रिपोर्ट : डी.पाण्डेय

No comments