Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

जनऊबाबा प्रीमियर लीग मैच में नूरपुर और मसहां इलेवन के बीच होगा फाइनल मुकाबला

 




रतसर (बलिया) जनऊबाबा प्रीमियर लीग क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का सेमीफाइनल मैच खेला गया। इसमें नूरपुर और मसहां इलेवेन की टीम ने फाइनल के लिए अपना स्थान सुरक्षित कर लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ आजमगढ़ मंडल के मंडलीय मंत्री धनेश पांडेय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया। टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए खड़सरा की टीम ने नौ विकेट के नुकसान पर 46 रन बनाए। जवाब में उतरी नूरपुर की टीम ने 4 विकेट खोकर निर्धारित लक्ष्य प्राप्त करते हुए फाइनल मैच के लिए अपना स्थान सुरक्षित कर लिया। दूसरा मैच मसहां इलेवेन और जजौली के बीच खेला गया। टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मसहां की टीम ने निर्धारित आठ ओवर में 56 रन बनाए। जवाब में जजौली की टीम ने 6 विकेट खोकर मात्र 54 रन ही बना सकी। अंपायर की भूमिका में सज्जाद व राशिद रहे। स्कोरर परवेज मुख्तार व मुकाबलों का आंखो देखा हाल अभिषेक व नीतू गुप्ता ने सुनाया। इस अवसर पर सदरे आलम, पवन,इमरान, रुस्तम,मैनुद्दीन,राकेश,रुस्तम आदि मौजूद रहे।


रिपोर्ट : डी.पाण्डेय

No comments