बधाई के दौरान हुई मारपीट को लेकर किन्नरों ने थाना पर किया हंगामा
रेवती (बलिया) स्थानीय थाना क्षेत्र के दतहां गांव में बधाई देने गए सहतवार क्षेत्र के किन्नर के साथ हुई मारपीट के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने को लेकर बुधवार को रेवती थाना पहुंचे किन्नरों ने जमकर हंगामा किया।
एसओ अनुपम जायसवाल द्वारा मुकदमा दर्ज करने के बाद किन्नर थाने से वापस हुए।
दत्तहा गांव निवासी विकलांग संजीत साहनी के घर तीन माह पूर्व उसका बेटा हुआ था। इस बात की जानकारी होने के बाद सोमवार के दिन सहतवार निवासी किन्नर सुनीता, काजल,प्रिया,अनु बधाई गाने के लिए संजीत के घर गयी। उस दिन वगैर बधाई गाये वापस लौट गयी। मंगलवार के दिन इनका टीम पुनः उसके घर पहुंचा। बधाई का रकम कम होने के कारण विवाद हो गया। मौके पर जुटे आस पास के लोगों ने इन्हें भगा दिया।
इसी बीच बुधवार को दिन में थाने पहुंची सुनीता किन्नर ने आरोप लगाया कि मंगलवार को विवाद के दौरान उसका कान का टप्स, सोने की चैन गायब हो गया थाने में हंगामे के दौरान रेवती किन्नर टीम की मालिक मीरा किन्नर भी पहुंची थी। इसके बाद रेवती और सहतवार क्षेत्र में अतिक्रमण को लेकर दोनों तरफ से आपस में भी नोक झोक हुआ।
लगभग घंटों चले हंगामा के बाद रेवती क्षेत्र के किन्नर टीम के मीरा के हस्तक्षेप तथा पुलिस द्वारा मुकदमा कायम करने के बाद सहतवार के किन्नर वापस चली गई।
पुनीत केशरी


No comments