Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

कथित भाजपा नेता राजकमल वर्मा उर्फ मंत्री पर एक और मुकदमा दर्ज

 



मनियर, बलिया । कथित भाजपा नेता मानिकपुर (पिडारी) निवासी राजकमल वर्मा उर्फ मंत्री पर छेड़खानी पास्को एक्ट व अपहरण मामले जैसे मुकदमा दर्ज के बाद मंगलवार को एक और मुकदमा दर्ज ।दो मुकदमें पीड़िता के पिता के तरफ से कराया गया है वहीं एक मुकदमा मनियर थाने की विवेचक रहे उपनिरीक्षक रमेश कुमार यादव के तहरीर पर 2 जून को राजकमल वर्मा उर्फ कमला वर्मा उर्फ मंत्री निवासी पिंडारी  के विरुद्ध   माननीय न्यायालय द्वारा एन बी डब्ल्यू व 84 बीएनएस उद्घोषणा के बावजूद माननीय न्यायालय के आदेश का अवहेलना करने पर किया गया है। विवेचक रमेश यादव ने तहरीर दिया है जिसमें दर्शाया है कि मेरे द्वारा उपरोक्त मामले में विवेचना संपादित की जा रही थी ।माननीय न्यायालय द्वारा एन बी डब्ल्यू 84 बीएनएस उद्घोषणा का आदेश प्राप्त कर आदेश का पालन नियमानुसार किया गया ।उसके बाद भी अभियुक्त राजकमल वर्मा  उर्फ मंत्री उपरोक्त माननीय न्यायालय की आदेश की अवहेलना करते हुए लगातार फरार चल रहा है। अब तक न तो माननीय न्यायालय के समक्ष हाजिर हुआ और न ही पुलिस के समक्ष आत्म समर्पण किया है ।जिसके संबंध में माननीय न्यायालय ए एस जे 8 पाक्सो एक्ट जनपद बलिया द्वारा पृथक अभियोग पंजीकृत हेतु आदेश दिया गया है। पृथक अभियोग पंजीकृत करने की मांग पर  थाना प्रभारी मनियर द्वारा मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया गया है। अभियुक्त राज कमल वर्मा के विरुद्ध मनियर थाने में भारतीय न्याय संहिता  के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया गया है ।इस संदर्भ में पूछे जाने पर थाना प्रभारी मनियर अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी के हाजिर न होने पर न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगी हुई है। 

उल्लेखनीय है कि विगत 20 अप्रैल को एक गांव निवासी पिता की तहरीर पर पुलिस ने किशोरी के साथ छेड़खानी व पास्को एक्ट तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। करीब एक माह बाद 19 मई को रहस्यमय परिस्थितियों किशोरी के अपहरण हो जाने के मामले में किशोरी के पिता की तहरीर पर अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया। इस मामले में फरार चल रहे आरोपी के घर विगत 25 मई को मुनादी कराकर हाजिर होने की नोटिस पुलिस ने चस्पा किया। इन सभी आरोपों में फरार चल रहा है



रिपोर्ट - मनु तिवारी

No comments