Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

युवती से छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप, दादा कि तहरीर पर दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

 



मनियर, बलिया। ई रिक्शा से घर जा एक युवती के साथ छेड़छाड़, मारपीट और जान से मारने की धमकी का मामला प्रकाश में आने पर  पुलिस ने युवती के दादा की तहरीर पर  दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज  कर जांच शुरू कर दी है ।शिकायत के अनुसार, यह घटना 13 जून 2026 की शाम करीब 4 बजे की बतायी जा रही है।एक गांव निवासी पीड़िता ई-रिक्शा से अपने घर लौट रही थी, तभी असना गांव के पास लगे ट्रांसफार्मर के पास ई-रिक्शा में दो युवक सवार हो गए। कथित आरोप है कि सवार दो युवकों ने कथित रूप से पिडीता के साथ छेड़छाड़ की और विरोध करने पर मारपीट की व जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़िता के दादा की तहरीर पर सोनूपार निवासी सिंदु यादव, और रिंकेश यादव  के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है । शिकायत में आरोप है कि दोनों युवक पीड़िता से ई-रिक्शा में बैठकर बदसलूकी कर रहे थे और धमकाने लगे शोरगुल के  बाद मौके से फरार हो गए । घटना के बाद परिवार के लोग पीड़िता को इलाज के लिए नजदीकी डॉक्टर के पास ले गए और फिर पुलिस को तहरीर दी गई ।पुलिस ने मामले में एफ आई आर  दर्ज की है  शिकायतकर्ता ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है । थानाध्यक्ष अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की कार्रवाई  प्रचलित है।


रिपोर्ट - मनु तिवारी

No comments