Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

सफाई के समय सरकारी आवास पर नहाते पकड़ा गया सफाईकर्मी, चेयरमैन प्रतिनिधि ने आवास खाली कराने-नोटिस जारी करने के निर्देश दिए

 


मनियर (बलिया) नगर पंचायत प्रतिनिधि एवं कोऑपरेटिव बैंक के पूर्व जिला अध्यक्ष  कमलेश कुमार सिंह ने बुधवार की सुबह वार्ड-12 में निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। चेयरमैन प्रतिनिधि ने सुबह चार बजे जागकर अपनी मोटरसाइकिल पर नगर पंचायत क्षेत्र का भ्रमण करने व साफ-सफाई, गौशाला और अन्य विकास कार्यों का आकस्मिक जायजा लिया। जांच के दौरान पवार्ड-12 में पहुंचने पर उन्होंने साफ-सफाई न करने पर सफाई कर्मी शंकर को पानी टंकी स्थित सरकारी आवास पर डांटा और सफाई नायक को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। मौके पर शंकर स्नान करते हुए पाए गए। पूछने पर वह बोले कि अभी सरकार जा रहे हैं, नहाकर सफाई करेंगे — जिस पर प्रतिनिधि ने तंज में कहा, "नहा करके साफ करोगे कि पहले सफाई कर के नहाओगे?"

निरीक्षण के दौरान अन्य सफाईकर्मी हरिचंद भी उपस्थित थे, जहां सफाई नायक हरेंद्र वर्मा ने स्वीकार किया कि हरिश्चंद्र  केवल माह के पंद्रह दिन ही सेवा देते हैं और शेष पंद्रह दिन घर रहते हैं; उनकी गैरमौजूदगी में वह दूसरे व्यक्ति से सफाई कराते हैं। चेयरमैन प्रतिनिधि कमलेश सिंह ने इस अनियमितता पर नाराजगी जताई और कहा कि नगर पंचायत तत्काल दोषियों के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करे। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकारी आवास में रह रहे शंकर का आवास खाली कराया जाए तथा ताला लगाया जाए, क्योंकि वह न तो बिजली का बिल चुका रहे हैं और न ही आवास का किराया दे रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार शंकर लगभग 8 से 10 वर्षों से सरकारी आवास में रह रहे हैं; शंकर स्वयं का दावा आठ वर्ष का रखता है। प्रतिनिधि ने कहा कि ऐसा बर्ताव स्वीकृत नहीं होगा और आवश्यक अनुशासनात्मक कार्रवाई कराई जाएगी। नगर पंचायत अधिकारी मामले की जांच कर कड़ी कार्रवाई की प्रतिबद्धता जताते हैं।

रिपोर्ट - मनु तिवारी

No comments