Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

दो घरों से नगदी व गहने चुराकर चोर फरार




रेवती (बलिया) नगर पंचायत रेवती के वार्ड नम्बर तीन निवासी शिवशंकर पाल के यहां सोमवार की रात चोरों ने घर में प्रवेश कर सोने और चांदी के आठ थान गहना और बाइस हजार रुपया चुरा लिए।उसी रात रेवती रेलवे स्टेशन के दक्षिण सीताराम गुप्ता के घर भी चोरो ने हाथ साफ किया है।

शिवशंकर पाल ने रेवती थाने में घटना की तहरीर दी है लेकिन गुप्ता के बाहर होने के कारण पुलिस को तहरीर नही मिल पाया है। घटना के बाद दोनो जगह पुलिस ने जाकर मामले की जांच की।

थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल ने बताया कि शिवशंकर पाल द्वारा 16 जून को तहरीर दी गई है। दुसरे की तहरीर नही मिली है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।



पुनीत केशरी

No comments