Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

49 लाख के चेक बाउंस मामले में फरार वारंटी गिरफ्तार



मनियर (बलिया)। करीब 49 लाख रुपये के चेक बाउंस मामले में फरार चल रहे वारंटी को मनियर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

थानाध्यक्ष अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि कस्बा के चान्दूपाकड़ वार्ड नंबर-4 निवासी रंजीत कुमार जायसवाल के खिलाफ न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी था। सोमवार को पुलिस ने उसे उसके आवास से गिरफ्तार कर लिया।

बताया कि रंजीत कुमार ने व्यवसायिक जरूरतों के लिए अपने परिचित रूपेश कुमार सिंह उर्फ पिंटू सिंह से धनराशि उधार ली थी। आरोप है कि रकम वापस करने के लिए उसने 49 लाख रुपये का चेक दिया, जो बैंक में प्रस्तुत करने पर बाउंस हो गया। इसके बाद रूपेश सिंह ने न्यायालय की शरण ली।

मामले की सुनवाई के बाद निचली अदालत ने वादी के पक्ष में फैसला सुनाते हुए करीब 60 लाख रुपये लौटाने और आरोपी को डेढ़ वर्ष के साधारण कारावास की सजा सुनाई थी। बाद में सत्र न्यायालय ने भी निचली अदालत के फैसले को बरकरार रखा। बताया जाता है कि आरोपी की ओर से इलाहाबाद हाईकोर्ट में दायर पुनरीक्षण याचिका भी खारिज हो गई थी। इसके बाद न्यायालय से वारंट जारी हुआ, लेकिन आरोपी फरार चल रहा था।

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्र के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत उपनिरीक्षक बृजेश कुमार राय और कांस्टेबल अभिषेक दुबे ने सोमवार को उसे गिरफ्तार किया।

थानाध्यक्ष अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ न्यायालय के आदेशों के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।


रिपोर्ट# मनु तिवारी

No comments