पुलिस ने बरामद किए दो मोबाइल, स्वामियों को किया सुपुर्द
मनियर, बलिया। मनियर पुलिस टीम ने सी ई आई आर पोर्टल के माध्यम से चलाये गये अभियान के दौरान दो गुम हुए मोबाइल बरामद कर उन्हें उनके असली मालिकों को सुपुर्द कर दिया। बरामद मोबाइलों की कुल कीमत ₹21,999 आंकी गई है।पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह द्वारा संचालित अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक बलिया (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला के पर्यवेक्षण तथा बांसडीह क्षेत्राधिकारी जयशंकर मिश्र के नेतृत्व में थाना मनियर के थानाध्यक्ष अजय कुमार त्रिपाठी की टीम ने यह सफलता हासिल की। अलग-अलग स्थानों पर खोए हुए मोबाइलों की गुमशुदगी पीड़ितों ने सी ई आई आर पोर्टल पर दर्ज कराई थी, जिनके आधार पर सोमवार को यह बरामदगी हुई।
बरामदगी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुधीर चौहान, कंप्यूटर ऑपरेटर मनोज प्रजापति, कांस्टेबल अम्बुज शाहू प्रमुख रूप से मौजूद रहे। टीम ने नियमों के अनुसार मोबाइलों की जाँच-पड़ताल के बाद उन्हें उनके स्वामियों को सौंप दिया।
मोबाइलस्वामियों ने मनियर पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई और प्रयासों की भूरी-भूरी प्रशंसा की और धन्यवाद दिया।
रिपोर्ट - मनु तिवारी


No comments