पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न
रेवती (बलिया) सहतवार थाना परिसर में मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पीस कमेटी की बैठक थानाध्यक्ष प्रशान्त चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई ।
थानाध्यक्ष ने कहा कि मोहर्रम का त्यौहार आपसी भाईचारा और सामाजिक सौहार्द्र का संदेश देता है । क्षेत्र में किसी भी प्रकार की व्यवस्था या गैरकानूनी गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी । मोहर्रम के दौरान पूर्व से चली आ रही परंपराओं के अनुसार ही कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे । कोई नई परंपरा की शुरूआत नहीं की जाएगी । इस मौके पर प्रमुख रूप से मौलाना सगीर अहमद, जमशेद अहमद, नजरे आलम, मंटू मिस्त्री, फ़ैज़ अहमद, अली अहमद इत्यादि प्रमुख लोग उपस्थित रहे ।
पुनीत केशरी


No comments