Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की जल कलश यात्रा का निकला जुलूस


रेवती (बलिया) नौवाबारा गांव स्थित घरभरन बाबा व मां अस्कामिनी धाम मंदिर परिसर में आयोजित लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की जलकलश यात्रा का जुलूस यज्ञाधीश त्यागी जी महराज व यज्ञाचार्य सुनील पांडेय शास्त्री के संयुक्त नेतृत्व में गाजा बाजा के साथ निकला। जलकलश यात्रा का जुलूस पियरौटा, रामपुर, पचरूखिया के रास्ते हुकुम छपरा गंगा घाट पर पहुंचा। वहां पर गंगा मैया का विधि-विधान से पूजन के पश्चात गंगा मैया का जयकारा लगाते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंचा। 9 जून को अरणिमंथन , मंडप प्रवेश ,10 जून से 14 जून तक हवन पूजन, सायं को प्रवचन तथा 15 जून को पूर्णाहुति तथा भंडारा के साथ यज्ञ संपन्न होगा। इस दौरान पुजारी सुखारी राजभर, भोला ओझा, पुष्पराज तिवारी, डब्लू पांडेय आदि मौजूद रहे।



पुनीत केशरी

No comments