Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

ट्रेन से गिरने से 52 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति की हुई मौत



 

रेवती (बलिया) रेवती सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के बीच कुआंपीपर रेलवे क्रासिंग से 50 मीटर पूरब रविवार की रात्रि 8 बजे डाउन सारनाथ एक्सप्रेस ट्रेन से गिरने से छेड़ी गांव निवासी 52 वर्षीय ठाकुर गोंड की मौत हो गई। 

मृतक सारनाथ एक्सप्रेस ट्रेन से रेवती से छपरा दवा ईलाज के लिए जा रहा था। कुआंपीपर रेलवे क्रासिंग के समीप अचानक डाऊन सारनाथ ट्रेन से गिरने से उसकी मौके पर मौत हो गई। गांव वालों की सूचना पर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल द्वारा शव को कब्जे में लेकर आवश्यक पंचनामा के साथ शव को मोर्चरी हाउस बलिया में रखवा दिया गया है। मृतक के पुत्र  महेश गोंड ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि मेरे पिता ईलाज के लिए छपरा जा रहें थे। ट्रेन से गिरने से चोट लग गई। जिससे मौके पर उनकी मौत हो गई। 

मृतक हैंडपंप बोरिंग गाड़ने (मिस्त्री) का कार्य करता था। दो लड़का व चार लड़कियां कुल छ बच्चें है। घटना की जानकारी होते स्वजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी मीरा देवी व बच्चों का रोते रोते बुरा हाल है।



पुनीत केशरी

No comments