Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

जनऊबाबा प्रीमियर लीग मैच के फाइनल मुकाबले में नूरपर की टीम ने चार विकेट से मसहां को हराया

 




रतसर (बलिया) जनऊबाबा प्रीमियर लीग क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में नूरपुर की टीम ने मसहां इलेवन को चार विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मसहां इलेवन की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 62 रनों का स्कोर खड़ा किया। नूरपुर को जीत के लिए 63 रनों का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नूरपुर की शुरूआत बेहद आक्रामक रही। लेकिन लगातार विकेट गिरने के बाद नूरपुर की टीम दबाव में आ चुकी थी। इसी बीच नूरपुर के मु.शाद के एक ओवर में चार चौका लगाने के बाद मैच का पासा पलट गया। अंतिम ओवर में नूरपुर को जीत के लिए 8 रन चाहिए थे,जिसे बचाने में शाद सफल रहे और नूरपुर को चार विकेट से खिताबी जीत दिला दी। मैन आफ सिरीज व मैन आफ द मैच मु.शाद को दिया गया। इसके पूर्व मुख्य अतिथि उत्तर-प्रदेश सरकार के पूर्व खेलमंत्री उपेन्द्र तिवारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करते हुए खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया। मैच में विशिष्ट अतिथि अख्तर अंसारी रहे। अंपायर की भूमिका में सज्जाद व राशिद रहे। स्कोरर परवेज मुख्तार व मुकाबलों का आंखों देखा हाल नीतू,अभिषेक व गिरी जी ने सुनाया। इस अवसर पर पवन,इमरान, रुस्तम,फिरोज, शमशाद,सदरे आलम,राधेश्याम, राजेश मिश्रा, उमेश,रामप्रवेश,सोनू आदि मौजूद रहे।


रिपोर्ट : डी.पाण्डेय

No comments