रिमझिम बारिश के बीच पूरी रात 12 घंटे बिजली की आपूर्ति रही ठप्प
रेवती (बलिया) रिमझिम बारिश के बीच शनिवार की रात दस बजे से रविवार की सुबह 10 बजे तक लगातार 12 घंटे विद्युत आपूर्ति ठप्प रही। जिससे नगर सहित दर्जनों गांवों की लगभग एक लाख की आबादी प्रभावित रही। बारिश व उमस के चलते लोग घरों में रतजगा करने के लिए विवश रहे। घरों में लगे इंन्वटर, बैट्री सब बैठ जाने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
फाल्ट व ट्रिपिंग सामान्य बात हो गई है। विधायक केतकी सिंह द्वारा शुक्रवार की रात उप केन्द्र पहुंच कर विद्युत कटौती के प्रति नाराज़गी ज़ाहिर करने के बाद रेवती की विद्युत आपूर्ति में अपेक्षित सुधार नहीं हो पा रहा है।
पुनीत केशरी


No comments