Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

साइबर ठगी के पीड़ितों को मिली राहत,गड़वार पुलिस ने खाते में लौटाए 4600 रुपये

 



गड़वार (बलिया) थाना गड़वार पुलिस ने साइबर ठगी के दो मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ितों के खातों में कुल 4600 रुपये वापस कराए। असनवार निवासी विकास कुमार के एक्सिस बैंक खाते से 28 जनवरी 2026 को 1500 रुपये तथा अठिलापुरा निवासी आकृति गुप्ता के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के खाते से 29 मई 2026 को 3100 रुपये फर्जी तरीके से निकाल लिए गए थे।

शिकायत मिलने पर पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) एवं नोडल साइबर सेल संजय वर्मा, क्षेत्राधिकारी नगर सतीश कुमार शर्मा और थानाध्यक्ष हितेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। एमआरएम पोर्टल के माध्यम से दोनों पीड़ितों की पूरी धनराशि उनके खातों में वापस करा दी गई। धनराशि वापस मिलने पर दोनों शिकायतकर्ताओं ने बलिया पुलिस और थाना गड़वार पुलिस का आभार व्यक्त किया। साइबर सेल टीम में उप निरीक्षक अब्दुल हफीज,हेड कांस्टेबल भीम कुमार,आरक्षी विवेक कुमार यादव,आरक्षी लवकुश गुप्ता,महिला आरक्षी रागिनी यादव शामिल रहे।


रिपोर्ट : डी.पाण्डेय

No comments