Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

 



गड़वार (बलिया) थाना पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित एक आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।थानाध्यक्ष हितेश कुमार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक बांक बहादुर सिंह ने पुलिस टीम के साथ थाना गड़वार में दर्ज मुकदमा संख्या 182/2026 में हत्या से संबंधित धाराओं के तहत वांछित आरोपित अरूण कुमार राजभर निवासी रामपुर भोज को मंगलवार सुबह मुखबिर की सूचना पर रतसर-गड़वार मार्ग स्थित सिकरिया नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपित को न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक बांक बहादुर सिंह व कांस्टेबल नागेन्द्र कुमार शामिल रहे।


रिपोर्ट : डी.पाण्डेय

No comments