Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

अज्ञात कारणों से लगी आग में आधा दर्जन रिहायशी झोपड़ियां जली झुलसने से बकरीया मरी

 




 मनियर, बलिया। क्षेत्र के बड़कीबारी में शनिवार को अज्ञात कारणों से लगी आग में आधा दर्जन रिहायशी मड़हे सहित एक बकरी जलकर मौत हो गई। वहीं समान व बच्चों को बाहर निकालते समय 28 वर्षीय युवक बुरी तरह झुलस गया। झुलसे युवक को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया। ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका। ग्रामीणों के अनुसार  देवान्ति देवी के रिहायशी मड़हे से निकली चिनगारी से मड़हे धूं धूं कर जलने लगा। देखते ही देखते मनोज गोंड की दो तथा एक बकरी झुलस कर मर गई, पतरू गोंड का एक, सनोज गोंड का एक, विनोद गोंड का एक व छोटक गोंड का एक रिहायशी मड़हे जल कर राख में तब्दील हो गई। वहीं रिहायशी मड़हे में रखा गहनें, सिलाई मशीन, सिलिंडर, अनाज, पलंग सहित सारा समान जल गया। देवान्ति देवी का किराना दुकान का सारा समान आग की जद में आने से जल गया। ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका। आग बुझाने के बाद पहुंची फायर ब्रिगेड के जवानों ने बचें हुए आग को बुझाया।घरेलू सामान व बच्चों को बाहर निकालते समय सनोज गोंड बुरी तरह झुलस गये । ग्रामीणों की सुचना पर पहुंची एंबुलेंस से पीएचसी मनियर ले गए जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मौके पहुंचे लेखपाल खेदन राम ने मौका मुआयना कर राहत दिलाने का आश्वासन दिया।



रिपोर्ट - मनु तिवारी

No comments