Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

बलिया के इस गांव में 47 वर्षों के बाद अतिक्रमण मुक्त हुआ खेल का मैदान




रेवती (बलिया) विकास खंड रेवती अंतर्गत बिसुनपुरा ग्राम पंचायत के बभनौली तपा रेवती में आरजी नंबर 331 ,रकबा 0. 0400 हेक्टेयर लगभग 3 कट्टा भूमि जो खेल के मैदान के रूप में अभिलेख में दर्ज है। चकबंदी के 47 वर्षों बाद ग्राम प्रधान अर्जुन सिंह चौहान के प्रयास से अतिक्रमण (कब्जा मुक्त) कराया गया। 

प्रधान ने बताया कि लगभग तीन वर्षों से खेल के मैदान को कब्जा मुक्त कराने के लिए प्रयासरत था । एसडीएम बांसडीह अभिषेक प्रियदर्शी को कब्जा मुक्त कराने के लिए 18 जून को पत्रक दिया था। एसडीएम द्वारा राजस्व टीम को एक सप्ताह के अंदर कब्जा मुक्त कराने हेतु निर्देशित किया गया। किन्हीं कारणों से इसका अनुपालन नहीं होने पर 30 जून को जिलाधिकारी बलिया को पत्रक दिया। जिलाधिकारी के निर्देश पर नायब तहसीलदार रजनीश सिंह,कानुनगों सुभाष पांडेय, लेखपाल दीपक श्रीवास्तव आदि राजस्व टीम के साथ इसे पूरी तरह से कब्जा मुक्त करा दिया गया। खेल का मैदान अतिक्रमण मुक्त होने से ग्रामीणों में काफी प्रसन्नता व्याप्त है। ग्राम प्रधान अर्जुन सिंह चौहान ने बताया कि लंबी लड़ाई के बाद यह संभव हुआ है। भविष्य में इसको माडल खेल के मैदान के रूप में विकसित किया जाएगा।



पुनीत केशरी

No comments