औचक छापामारी में पुलिस ने 200 लीटर लहन किया नष्ट
रेवती (बलिया) स्थानीय पुलिस द्वारा नगर के वार्ड नंबर दो के दुसाध टोली में औचक छापामारी के 200 लीटर लहन नष्ट किया गया। एक दर्जन भट्टियों को तोडा गया।
नवांगतुक थानाध्यक्ष राजशेखर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा औचक छापामारी की भनक लगते ही धंधे में संलिप्त धंधेबाजों में भगदड़ मच गई। जिसको जिधर रास्ता मिला। पुलिस द्वारा नरकट, खरपतवार, नाली आदि में छिपाकर रखे गए 200 लीटर लहन किया गया। एक दर्जन भट्टियों को तोड दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि यह अभियान निरंतर चलता रहेगा
पुनीत केशरी


No comments