भाई भाई में हुए चाकूबाजी कांड का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त चाकू भी बरामद
मनियर (बलिया)। क्षेत्र के बहदुरा चट्टी पर पैसे के लेन-देन में भाई भाई से हुए विवाद में चले चाकूबाजी के मामले में हत्या के प्रयास के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर थाने लायी सम्बन्धित धारा में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को न्याय चलान भेजा। पुलिस के अनुसार, 3 जुलाई को बहदुरा चट्टी पर रुपये के लेन-देन को लेकर सगे भाई में हुए विवाद के दौरान आरोपी ने अपने सगे भाई निपनिया निवासी शोहराब आलम 35 वर्ष पर जान से मारने की नीयत से धारदार चाकू से पेट पर हमला कर दिया था। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर पीड़ित की जान बचाई। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया था। पीड़ित की तहरीर के आधार पर मनियर थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। थानाध्यक्ष अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराधियों पर चलाए जा रहे अभियान के क्रम
उपनिरीक्षक मनियर संजय कुमार यादव अपनी टीम के साथ संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने शुक्रवार कि देर रात करीब 10:17 बजे ग्राम असना स्थित पुराने गोदाम के पास से निपनिया निवासी आरोपी मेहताब आलम 31 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद हुआ।पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध दर्ज मुकदमा के तहत विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय भेज दिया।
रिपोर्ट - मनु तिवारी


No comments