Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

शौच के लिए जा रहे बुजुर्ग की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

 



गड़वार(बलिया) थाना क्षेत्र के जिगनी खास रेलवे स्टेशन के समीप सुबह में ट्रेन के चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।सूचना पर पहुंची गड़वार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिगनी खास गांव निवासी गणेश यादव (60)वर्ष पुत्र स्व.प्रेमा यादव सोमवार की सुबह करीब पांच शौच के लिए रेलवे लाइन पार कर रहे थे,उसी समय बलिया से आ रही पैसेन्जर ट्रेन की चपेट में आ गए। आस पास के लोगों ने घटना की सूचना गड़वार थाने को दी। मृतक की पत्नी शिव शांति देवी का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक के तीन पुत्र एवं एक पुत्री है। मृतक अपने पर परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य थे।


रिपोर्ट : डी.पाण्डेय

No comments