गुमशुदा मोबाइल को बरामद कर उसके स्वामी को पुलिस ने किया सुपुर्द
रेवती (बलिया) नवकागांव- दया छपरा गांव निवासी प्रभाकर राम का मोबाइल थाना क्षेत्र में कही गुम हो गया। इस संबंध में आवेदक द्वारा थाना में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। पुलिस द्वारा सीईआईआर पोर्टल व सर्विलांस के माध्यम से उसकी खोज की जा रही थी। थानाध्यक्ष राजशेखर सिंह, कांस्टेबल योगेन्द्र कुमार तथा शिव प्रसाद पुलिस टीम द्वारा सोमवार को सर्विलांस के माध्यम से गुमशुदा मोबाइल कीमत 15000 रूपए बरामद कर इसके स्वामी को सुपुर्द कर दिया गया। मोबाइल पाकर मोबाइल स्वामी ने पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया।
पुनीत केशरी


No comments