स्कूल चलो रैली निकाल कर बच्चों को किया गया जागरूक
रेवती (बलिया) स्कूल चलो अभियान रैली निकाल कर बच्चों जागरूक किया गया। खंड विकास अधिकारी शकील अहमद एवं खंड शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रुप से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया गया । रेवती बैरिया सड़क मार्ग से सीएचसी रेवती,बस स्टैंड तक भ्रमण करते हुए पुनः बीआरसी पहुंच कर रैली संपन्न हुआ। जिसमें कंपोजिट विद्यालय रेवती, कन्या कंपोजिट विद्यालय रेवती, कंपोजिट विद्यालय कुआंपीपर, कंपोजिट विद्यालय खरिका ,प्राथमिक विद्यालय रेवती नंबर एक और दो, कन्या प्राथमिक विद्यालय रेवती नंबर दो, कस्तूरबा गांधी आवासीय
विद्यालयों के बच्चें शामिल रहे। इस दौरान प्रभारी प्रधानाध्यापक श्रीमती मंजू देवी ,श्रीमती पुनीता देवी, संजय कुमार, राजन कुमार, मदन जी ,रजनीश राय, सुनील कुमार सिंह नारायण जी यादव, एआरपी राजीव राय, प्रदीप कुमार शुक्ला, सूर्यभान कुशवाहा आदि मौजूद रहे l
पुनीत केशरी


No comments