Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

खूंखार बंदरों का आतंक: युवक पर हमला, पैर का मांस नोचा, तीन टांके लगे



मनियर (बलिया)। क्षेत्र के छितौनी गांव में दो खूंखार बंदरों के आतंक से ग्रामीण दहशत में हैं। रविवार सुबह करीब 6:00 बजे छितौनी (टोला पर )गांव निवासी मुकेश यादव उम्र 30 वर्ष पर एक बंदर ने हमला कर दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुकेश यादव सुबह अपने घर के बाहर मवेशी बांधने जा रहे थे। इसी दौरान पेड़ से उतरकर आए एक बंदर ने उन पर हमला कर उनके पैर में काट लिया। हमले में पैर का काफी मांस निकल गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद परिजन और स्थानीय ग्रामीण उन्हें तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल बलिया रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उनका इलाज किया गया, जहां घायल पैर पर तीन टांके लगाए गए।ग्रामीणों का कहना है कि छितौनी गांव में दो खूंखार बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बंदर राह चलते लोगों पर हमला कर रहे हैं, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर बंदरों को पकड़वाने की मांग की है।


रिपोर्ट - मनु तिवारी

No comments