Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

निजी विद्यालयों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय विद्यालय प्रबंधक संघ देगा जिलाधिकारी को ज्ञापन



मनियर (बलिया)। राष्ट्रीय विद्यालय प्रबंधक संघ, मनियर (बलिया) उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में रविवार को एक निजी विधालय चांदूपाकड़ में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रदेशभर के प्रत्येक जिले में संघ के नेतृत्व में माननीय मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार के नाम जिला मजिस्ट्रेट के माध्यम से ज्ञापन सौंपा जाएगा।मनियर ब्लॉक इकाई की ओर से भी सोमवार को जिलाधिकारी, बलिया को ज्ञापन सौंपा जाएगा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व संजय चौहान करेंगे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता उमेश कुमार यादव करेंगे।बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संतोष कुमार उपाध्याय, संजय चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष पराशर मुनि पाल, पियूष उपाध्याय, गोलू पांडे, मनोज प्रताप, श्याम नारायण पांडे, अनुपम सिंह सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।बैठक में निजी विद्यालयों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुए सर्वसम्मति से ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया। संघ ने बताया कि यह ज्ञापन पूरे उत्तर प्रदेश में एक साथ जिला स्तर पर सौंपा जाएगा, ताकि निजी विद्यालयों की समस्याओं से राज्य सरकार को अवगत कराया जा सके।


रिपोर्ट - मनु तिवारी

No comments