भगवान शिव की भक्ति और उनके नाम का स्मरण करने मात्र से मनुष्य के पापों का होता है नाश : साध्वी साधना
ल
गड़वार(बलिया) क्षेत्र के त्रिकालपुर गांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय अभिषेकात्मक रुद्र महायज्ञ के आठवें दिन सोमवार को श्रद्धालु शिव भक्ति में सराबोर रहे। अयोध्या से पधारे कथावाचक सियाराम दास जी महाराज ने भगवान शिव की महिमा का वर्णन करते हुए अनेक प्रेरणादायक प्रसंग सुनाए। कथा के दौरान उन्होंने शिव महिमा,देवराज प्रसंग,बिंदु एवं चुंचला का प्रसंग तथा शिव नाम की महिमा का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भगवान शिव की भक्ति और उनके नाम का स्मरण करने मात्र से मनुष्य के पापों का नाश होता है तथा जीवन में सुख,शांति और मोक्ष की प्राप्ति होती है। वहीं काशी से पधारी कथावाचिका साध्वी साधना ने श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान शिव की महिमा अपरंपार है। उन्होंने कहा कि भगवान शिव सदैव भक्तों का कल्याण करते हैं और शिव महापुराण कथा कल्याणकारी है। सच्चे मन से कथा श्रवण करने और ज्ञान को जीवन में धारण करने से शिव कृपा मिलती है। महायज्ञ के अंतिम दिन मंगलवार को पूर्णाहुति और महाभंडारे का आयोजन किया जाएगा।
रिपोर्ट : डी.पाण्डेय


No comments