विधायक द्वारा 1200 बाढ़ प्रभावित लोगों को बाढ़ राहत सामग्री वितरित की। वही ग्राम प्रधान ने 51 लोगों में वाटे बाढ़ राहत सामग्री।
मनियर बलिया।बाढ़ की विभिषिका झेल रहे बाढ़ पिड़ितों में रविवार को मनियर इण्टर कालेज परिसर में विधायक केतकी सिंह, एसडीएम बांसडीह पुष्कर मिश्रा व तहसीलदार बांसडीह नितिन सिंह ने इलाके के दियरा टुकड़ा नंबर दो व ककरघट्टा खास के 12 सौ लोगों को बाढ़ राहत सामग्री वितरित किया। विधायक ने बाढ़ पिड़ित महिलाओं से मिलकर सभी का कुशलक्षेम पूछी तथा हर संभव मदद का भरोसा दिया। किसी भी बाढ़ पिड़ितों को कोई असुविधा न इसके लिए एसडीएम बांसडीह व तहसीलदार बांसडीह को पूरी निष्पक्षता से कार्य करने की सलाह दी। इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष शारदानंद साहनी, जिला मंत्री राजेश सिंह, पूर्व मण्डल अध्यक्ष शितांषु गुप्ता, लड्डू पाठक, कमलेश उपाध्याय, कन्हैया सिंह, राजकुमार गुप्ता, अजीत सिंह, प्रिंस तिवारी, प्रधान जवाहर राजभर, विनय, कंचन सहित क्षेत्रीय लेखपाल व कानूनगो रहे।
इसी क्रम में ग्राम पंचायत पश्चिम पटखौली में ग्राम प्रधान अशोक पाठक एवं नायब तहसीलदार आशीष सिंह ने 51 बाढ़ प्रभावित लोगों में राहत सामग्री को वितरित किए थे। उस दौरान नायब तहसीलदार बांसडीह आशीष कुमार सिंह ,क्षेत्रीय लेखपाल खेदन राम ,मनियर कस्बे के लेखपाल महातम सहित आदि लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट - मनु तिवारी



No comments