सरयू बाढ़ से प्रभावित आधा दर्जन गांवों के 1000 लोगों के बीच लगातार तीसरे दिन निषाद पार्टी के नेता कनक पांडेय ने बांटे राहत सामग्री
रेवती (बलिया) शनिवार को सरयू नदी का जलस्तर स्थिर होने के बाद रविवार को 24 घंटे में 5 से मी घटा है। चांदपुर में नदी खतरे के निशान 58 मीटर के साक्षेप में अब भी 1.20 मीटर ऊपर घटाव पर है। बाढ़ पीड़ितों की स्थिति गंभीर देखते हुए निषाद पार्टी के विधानसभा बांसडीह के नेता अजय शंकर पांडेय उर्फ कनक पांडेय लगातार तीन दिनों से बाढ़ प्रभावित सुल्तानपुर , चितबिसांव , रामपुर नंबरी,सुवरहा,रेगहा गांवों के लोगों के बीच 1000 हजार राहत सामग्री वितरित किए। आपदा की घड़ी में राहत सामग्री पाकर पीड़ीत परिवारों में काफी हर्ष व्याप्त है। कनक पांडेय ने बताया कि राहत सामग्री में 5 किलो चावल,5 किलो आटा,2 किलो आलू, सोयाबीन, रिफाइंड,नमक, मसाले तथा मुड़ी दी जा रही है। जलस्तर घटने तक यह क्रम चलता रहेगा। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य विनय कुमार मिश्र,निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष शिवनारायण साहनी, राघवेन्द्र यादव, गोलू पटेल, गोविंद उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट -पुनीत केशरी


No comments