Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

बहेरापार के 183 बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री

 



मनियर। नगर पंचायत मनियर के वार्ड नंबर 10 बहेरापार के 183 बाढ़ पीड़ित परिवारों को गुरुवार को मनियर इंटर कॉलेज परिसर में राहत सामग्री वितरित की गई। तहसीलदार बांसडीह नितिन कुमार सिंह और भूमि विकास बैंक बांसडीह के चेयरमैन कुंवर विजय सिंह पप्पू ने पीड़ितों को राहत सामग्री के पैकेट वितरित किए।

प्रत्येक पैकेट पर उसमें शामिल सामग्री के नाम और उनकी मात्रा अंकित थी। पैकेट में 10 किलो आटा, 10 किलो चावल, दो किलो अरहर की दाल, दो किलो भुना चना, दो किलो चना, ढाई किलो लाई, 10 किलो आलू, एक किलो नमक, एक लीटर सरसों का तेल या रिफाइंड, 200 ग्राम हल्दी, 100 ग्राम मिर्च और 200 ग्राम सब्जी मसाला शामिल था।

इसके अलावा प्रत्येक पैकेट में 10 पैकेट बिस्कुट, एक पैकेट माचिस, एक पैकेट मोमबत्ती, नहाने के दो साबुन, कपड़े धोने के दो साबुन, 20 सेनेटरी पैड, एक तौलिया, एक मीटर कपड़ा, 20 डिस्पोजल बैग और एक तिरपाल भी दिया गया।

राहत वितरण के दौरान राजस्व निरीक्षक रामजी वर्मा, अशोक कुमार, लेखपाल महातम, दिग्विजय सिंह, लक्ष्मीकांत यादव, आशुतोष यादव और विनोद यादव सहित राजस्व विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे। सभासद एवं सभासद प्रतिनिधि अभिमन्यु बागी, बृजेश कुमार वर्मा, राकेश कुमार पटेल उर्फ रिंकू, रवि वर्मा, वशिष्ठ मुनि उपाध्याय, अमृतेश सिंह अंटू और पूर्व उप चेयरमैन विजेंद्र सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

राहत सामग्री मिलने पर बाढ़ प्रभावित परिवारों ने प्रशासन के प्रति आभार जताया।


रिपोर्ट मनु तिवारी

No comments