Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

इस्कॉन द्वारा आयोजित जिला स्तरीय पेंटिंग प्रतियोगिता में एपेक्स स्कूल की सृष्टि पांडेय ने मारी बाजी,विद्यालय में हुआ भव्य सम्मान




गड़वार(बलिया)
जन्माष्टमी के पावन अवसर पर इस्कॉन, बलिया के तत्वावधान में आयोजित जनपद स्तरीय पेंटिंग प्रतियोगिता में बभनौली,गड़वार स्थित एपेक्स स्कूल की मेधावी छात्रा सृष्टि पांडेय ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
जानकारी के अनुसार इस प्रतियोगिता में जनपद के कई प्रतिष्ठित विद्यालयों के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया था,जिसमें सृष्टि पांडेय ने अपनी अद्भुत कला और कृष्ण भक्ति भाव को चित्र के माध्यम से उतार कर निर्णायकों का दिल जीत लिया और प्रथम पुरस्कार अपने नाम किया। इस्कॉन बलिया द्वारा उन्हें प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि पर गुरुवार को विद्यालय प्रांगण में एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रतिमा तिवारी ने छात्रा सृष्टि पांडेय को माला पहनाकर मिठाई खिलाया और पदक तथा स्मृति चिह्ल देकर सम्मानित किया।  साथ ही साथ उक्त प्रतियोगिता में प्रतिभागी रही विद्यालय की एक और मेधावी छात्रा वैभवी कुमारी को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या प्रतिमा तिवारी ने कहा कि सृष्टि की यह सफलता अन्य छात्रों के लिए प्रेरणादायी है और यह साबित करती है कि एपेक्स स्कूल के बच्चे हर क्षेत्र में प्रतिभाशाली हैं।
प्रबंधक इंजीनियर धनंजय उपाध्याय जी ने छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि विद्यालय ऐसे प्रतिभाशाली बच्चों को हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करता रहेगा। इस दौरान विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं ने तालियों के साथ सृष्टि का उत्साहवर्धन किया।

रिपोर्ट : डी.पाण्डेय

No comments