बलिया के 4600 किसानों को मिलेगी 3.10 करोड़ की राहत
बलिया। प्राकृतिक आपदा से फसल क्षति झेल रहे जिले के करीब 4,600 किसानों को 3.10 करोड़ रुपये की राहत राशि मिलेगी। सोमवार को मुख्यमंत्री ने गोरखपुर से प्रदेश के नौ लाख से अधिक प्रभावित किसानों के खातों में 493 करोड़ रुपये की कृषि निवेश अनुदान राशि डीबीटी से भेजी।
कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने 100 किसानों को प्रतीकात्मक चेक वितरित किए। जिले के 100 गांवों में करीब 1,500 हेक्टेयर फसल क्षति का आकलन हुआ है। इसमें चक्रवात प्रभावित 300 किसानों को 30 लाख और बाढ़ प्रभावित 4,300 किसानों को 2.80 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।
कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अनिल कुमार, एसडीएम सदर गोपेश तिवारी, तहसीलदार अभिषेक कुमार, कृषि विशेषज्ञ पीयूष कुमार सिंह, नायब तहसीलदार प्रदीप यादव समेत जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और नागरिक सुरक्षा विभाग की टीम मौजूद रही। किसान संघ के अखिलेश सिंह ने समय से राहत राशि देने की पहल की सराहना की।
रिपोर्ट त्रयंबक पांडेय गाधीं


No comments