निर्वाचन तैयारी तेज, 54 भवन अधिग्रहित
बलिया। वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिले में स्नातक के 34 और शिक्षक के 20 समेत 54 मतदेय स्थलों के भवन 21 से 25 अक्टूबर तक अधिग्रहित रहेंगे। भवनों के परिसर और फर्नीचर भी अधिग्रहण में शामिल हैं। इनका उपयोग मतदान कार्य और कार्मिकों के ठहराव के लिए किया जाएगा।
प्रेक्षकों के लिए दो लाइजन अफसर नियुक्त
निर्वाचन की निगरानी के लिए नियुक्त प्रेक्षकों से समन्वय के लिए जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने दो लाइजन अफसर नियुक्त किए हैं। स्नातक निर्वाचन के प्रेक्षक गौरी शंकर प्रियदर्शी के लिए राजेश कुमार मिश्रा और शिक्षक निर्वाचन के प्रेक्षक प्रांजल यादव के लिए विमलेश यादव को जिम्मेदारी दी गई है। दोनों अधिकारी प्रेक्षकों के आगमन से लेकर आवश्यक व्यवस्थाओं तक समन्वय करेंगे।
रिपोर्ट त्र्यंबक पांडेय गांधी


No comments