Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

योगी सरकार संवार रही महर्षि भृगु की तपोभूमि 8.74 करोड़ रुपये से विकसित होगा आश्रम, धार्मिक पर्यटन को मिलेगा विस्तार



बलिया। महर्षि भृगु की तपोभूमि को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने की दिशा में प्रदेश सरकार ने कदम बढ़ाया है। मुख्यमंत्री पर्यटन स्थलों के विकास योजना के तहत महर्षि भृगु आश्रम के विकास पर 8.74 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि आश्रम का पर्यटन विकास कार्य धरातल पर शुरू हो चुका है।

उन्होंने कहा कि महर्षि भृगु आश्रम धार्मिक आस्था के साथ प्रदेश की प्राचीन सांस्कृतिक और पौराणिक विरासत का महत्वपूर्ण केंद्र है। यहां पर्यटन सुविधाएं विकसित होने से श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

आश्रम में मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

परियोजना के तहत भव्य स्वागत द्वार, दो मंजिला बहुउद्देश्यीय सभागार, यात्री शेड, दीवार चित्रकला, आकर्षक संकेतक और प्रकाश-ध्वनि कार्यक्रम विकसित किया जाएगा। इससे महर्षि भृगु से जुड़ी पौराणिक विरासत को पर्यटकों के सामने बेहतर ढंग से प्रस्तुत किया जा सकेगा।

मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में भृगु आश्रम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलिया में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर महर्षि भृगु कॉरिडोर विकसित करने की बात कही है। आश्रम का पर्यटन विकास इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

अपर मुख्य सचिव पर्यटन अमृत अभिजात ने कहा कि प्रदेश सरकार धार्मिक और पौराणिक महत्व वाले स्थलों को पर्यटन सुविधाओं से जोड़ रही है। महर्षि भृगु आश्रम के विकास से इसकी धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को व्यापक स्तर पर बढ़ावा मिलेगा।


रिपोर्ट त्रयंबक पांडेय गांधी

No comments