पैदल मार्च कर मनियर पुलिस ने महिलाओं को सुरक्षा और अधिकारों की दी जानकारी
मनियर (बलिया)। मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत रविवार को मनियर पुलिस ने कस्बे और नवका बाबा व बुढ़वा बाबा मेला क्षेत्र में पैदल मार्च कर महिलाओं को जागरूक किया। थाना प्रभारी और मिशन शक्ति टीम ने आशा बहुओं, एएनएम, सभासदों व संभ्रांत नागरिकों के साथ अभियान चलाया।
इस दौरान महिलाओं को सुरक्षा, सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं और साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी गई। साथ ही महिला हेल्पलाइन 1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, साइबर हेल्पलाइन 1930 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 सहित अन्य जरूरी नंबरों के बारे में बताया गया। पुलिस ने महिलाओं से किसी भी समस्या पर बिना संकोच सहायता लेने की अपील की।
रिपोर्ट : मनु तिवारी



No comments