Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

मिशन शक्ति अभियान के तहत शारदीय नवरात्रि के अवसर पर रूट मार्च एवं महिला जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

 



गड़वार(बलिया)मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के अंतर्गत रविवार को शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन गड़वार थाना पुलिस द्वारा थाना प्रभारी हितेश कुमार के नेतृत्व में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा,सम्मान, स्वावलंबन एवं सशक्तीकरण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने तथा उनमें सुरक्षा की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से क्षेत्र में भव्य रूट मार्च निकालकर व्यापक जागरूकता अभियान संचालित किया गया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी सहित थाने के अधिकारी एवं कर्मचारीगण, महिला पुलिसकर्मी,पुरुष पुलिसकर्मी, होमगार्ड,पीआरडी जवान तथा क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों ने सहभागिता की



 रूट मार्च के दौरान मिशन शक्ति अभियान से संबंधित बैनर एवं जागरूकता पोस्टर के माध्यम से आमजनमानस को महिला सुरक्षा, नारी सम्मान, बालिका संरक्षण एवं महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में भ्रमण कर महिलाओं एवं बालिकाओं को निर्भीक होकर अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा किसी भी प्रकार की समस्या अथवा विषम परिस्थिति में तत्काल पुलिस से सहायता प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया गया। इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला हेल्पलाइन नंबर 1090,181 एवं आपातकालीन पुलिस सेवा 112 के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। साथ ही साइबर अपराधों से बचाव,महिला उत्पीड़न की रोकथाम, बालिकाओं की सुरक्षा तथा शासन द्वारा संचालित महिला सुरक्षा एवं सशक्तीकरण संबंधी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस द्वारा यह संदेश दिया गया कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा उन्हें भयमुक्त एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। रूट मार्च एवं जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से आमजनमानस में पुलिस के प्रति विश्वास को और अधिक मजबूत करने तथा महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा, आत्मविश्वास एवं आत्मसम्मान की भावना विकसित करने का प्रयास किया गया। साथ ही नागरिकों से महिला सुरक्षा के प्रति संवेदनशील रहने,सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करने तथा किसी भी अप्रिय घटना अथवा संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।


रिपोर्ट : डी.पाण्डेय

No comments